मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीआईएस-2025 में आने वाले निवेशकों और उद्योगपतियों का किया हार्दिक स्वागत

JTN-banner-post-final-100

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 24-25 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली “ग्लोबल इन्वेसटर्स समिट 2025” में भारत समेत विश्व के अनेक देशों से आने वाले निवेशकों, उद्योगपतियों और कम्पनियों का हृदय से स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों, अलौकिक पर्यटन स्थल, कुशल औद्योगिक नीतियों एवं निवेश की असीम संभावनाओं से युक्त मध्यप्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करने को तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अनंत संभावनाओं से समृद्ध “अपना हृदय प्रदेश -मध्यप्रदेश” में सभी अतिथियों का हृदय की गहराईयों से स्वागत है, अभिनंदन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed