मुख्यमंत्री डॉ. यादव से उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट

TN5-Bhopal010225093631
Share this post

जापान यात्रा की सफलता पर दी शुभकामनाएं

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज जापान से लौटने पर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जापान दौरे की सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह यात्रा प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में आर्थिक विकास के नये अवसरों का सृजन हो रहा है। राज्य सरकार निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और उद्योग के अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *