उत्तर भारत में घना कोहरा और शीत लहर का असर, कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

cold

मौसम विभाग ने अगले एक दिन तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय घने कोहरे की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार दृश्यता बेहद कम रहने के कारण लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। साथ ही आज पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने के आसार हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि तापमान में हल्की राहत के बावजूद कोहरे का प्रभाव फिलहाल बना रह सकता है।

घने कोहरे का असर देश के कई हिस्सों में रेल यातायात पर भी पड़ा है। विशेष रूप से दिल्ली आने वाली और दिल्ली से जाने वाली 50 से अधिक रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *