Google का बड़ा धमाका, अब AI से Search के अंदर ही होगी पूरी ऑनलाइन शॉपिंग और पेमेंट

gemine

Google ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से ऑनलाइन शॉपिंग के अनुभव को पूरी तरह बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने नए AI-बेस्ड शॉपिंग फीचर्स लॉन्च किए हैं जिनकी मदद से यूजर्स अब Google Search या Gemini ऐप छोड़े बिना ही अपनी खरीदारी पूरी कर सकेंगे। अब तक यूजर प्रोडक्ट सर्च और तुलना तो Google पर कर लेते थे, लेकिन पेमेंट के लिए उन्हें अलग वेबसाइट पर जाना पड़ता था, जिसे यह नई तकनीक खत्म कर देगी।

इस पूरे सिस्टम की सबसे बड़ी ताकत है Universal Commerce Protocol यानी UCP। यह एक ओपन फ्रेमवर्क है जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि प्रोडक्ट सर्च से लेकर चेकआउट और खरीद के बाद मिलने वाली सर्विस तक, पूरी शॉपिंग प्रोसेस एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी हो सके। Google का कहना है कि UCP के जरिए AI एजेंट्स, ऑनलाइन स्टोर और पेमेंट सर्विसेज आपस में जुड़कर काम कर सकेंगी, जिससे खरीदारी पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगी।

Google ने इस टेक्नोलॉजी को Shopify, Wayfair, Target और Walmart जैसे बड़े रिटेल ब्रांड्स के साथ मिलकर तैयार किया है। अमेरिका में यूजर्स अब Google Search के AI Mode और Gemini ऐप में दिखाई देने वाले प्रोडक्ट्स को वहीं से सीधे खरीद सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ अमेरिका में शुरू की गई है और भारत समेत अन्य देशों में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

नए चेकआउट सिस्टम के तहत अमेरिकी यूजर्स Google Pay के जरिए सीधे भुगतान कर पाएंगे। डिलीवरी एड्रेस और पेमेंट डिटेल्स जैसी जानकारी Google Wallet से अपने आप जुड़ जाएगी, जिससे बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि आगे चलकर PayPal जैसे दूसरे पेमेंट ऑप्शंस भी इसमें जोड़े जाएंगे।

भविष्य में Google इस प्लेटफॉर्म को और ज्यादा देशों और रिटेलर्स तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रहा है। साथ ही इसमें लॉयल्टी प्रोग्राम, पर्सनलाइज्ड प्रोडक्ट सुझाव और स्मार्ट शॉपिंग एक्सपीरियंस जैसे फीचर्स भी जोड़े जाएंगे, ताकि यूजर्स को उनकी पसंद के मुताबिक प्रोडक्ट आसानी से मिल सकें।

AI आधारित शॉपिंग की इस रेस में Google अब Microsoft, OpenAI और Perplexity जैसे प्लेटफॉर्म्स से सीधे मुकाबले में आ गया है। Microsoft का Copilot पहले से ही अमेरिका में चैट के दौरान खरीदारी और पेमेंट की सुविधा देता है, जबकि ChatGPT और Perplexity भी कन्वर्सेशनल शॉपिंग को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में साफ है कि आने वाले समय में AI से चलने वाली शॉपिंग टेक्नोलॉजी डिजिटल कॉमर्स की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed