हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का ट्रेलर रिलीज, वीर दास की कॉमेडी ने मचाया धमाल

Untitled-12

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी नई जासूसी कॉमेडी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ था और अब ट्रेलर ने इस रोमांच को और बढ़ा दिया है। भरपूर हंसी, मस्ती और अनोखे ट्विस्ट से भरा यह ट्रेलर दर्शकों को एक फुल-ऑन एंटरटेनमेंट का वादा करता है।

वीर दास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वे मुख्य भूमिका में भी नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में वीर दास एक ऐसे जासूस के किरदार में दिखाई देते हैं, जो परफेक्ट बनने की कोशिश करता है लेकिन थोड़ी-सी इम्परफेक्शन ही कहानी को और मजेदार बना देती है। मिशन के दौरान फंसती मुश्किलें और उसके बाद शुरू होने वाला हंगामा ट्रेलर को बेहद मनोरंजक बनाता है।

फिल्म में मोना सिंह अपने दमदार और बिल्कुल नए अवतार से चौंकाती हैं, जबकि मिथिला पालकर अपनी मासूमियत और चार्म से कहानी में ताजगी जोड़ती हैं। ट्रेलर में आमिर खान का भी एक अनोखा और अलग लुक देखने को मिलता है, जो दर्शकों के लिए एक खास सरप्राइज है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, “गांववालों, वो एक शेफ है, वो एक एजेंट है (थोड़ा-सा), वो एक हीरो है (शायद) और वो है हैप्पी पटेल! मिलिए हमारे खतरनाक जासूस से 16 जनवरी से सिनेमाघरों में।”

आमिर खान प्रोडक्शंस हमेशा से हटकर और अलग तरह की कहानियों के लिए जाना जाता रहा है। ‘लगान’, ‘तारे ज़मीन पर’, ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ जैसी सफल फिल्मों के बाद यह प्रोडक्शन हाउस एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आ रहा है। खास बात यह है कि ‘हैप्पी पटेल’ आमिर खान प्रोडक्शंस और वीर दास की ‘दिल्ली बेली’ के बाद दूसरी साझेदारी है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed