एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, शुरुआती बढ़त गंवाकर अधिकांश सूचकांक लाल निशान पर बंद

आज अधिकांश एशियाई शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए और शुरुआती बढ़त खो बैठे। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.9 प्रतिशत फिसल गया, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.7 प्रतिशत गिरा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 0.6 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स मामूली गिरावट में रहा।
इसके विपरीत, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.2 प्रतिशत की सीमित बढ़त के साथ बंद हुआ।
यूरोपीय शेयर बाजारों में आज मिश्रित रुख देखने को मिला। फ्रांस का CAC 40 लगभग 0.3 प्रतिशत की बढ़त में रहा, लंदन का FTSE 100 भी 0.1 प्रतिशत मजबूत हुआ, जबकि जर्मनी का DAX अंतिम रिपोर्ट तक हल्की गिरावट के साथ लगभग सपाट कारोबार कर रहा था।
