एलजी ने पेश किए अल्ट्रागियर इवो सीरीज के नए 5K गेमिंग मॉनिटर, दुनिया का पहला 5K मिनी एलईडी भी शामिल

Untitled-7
Share this post

एलजी ने CES 2026 से पहले ही अपने नए हाई एंड गेमिंग मॉनिटर पेश कर टेक की दुनिया में हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपनी अल्ट्रागियर इवो सीरीज के तहत तीन नए 5K गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किए हैं, जिनमें दुनिया का पहला 5K मिनी एलईडी मॉनिटर भी शामिल है। फिलहाल एलजी ने इन मॉनिटरों की कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन जनवरी में शुरू होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में इनके बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

इन नए मॉनिटरों में सबसे खास 39 इंच का UltraGear GX9 है, जो एलजी के टेंडम WOLED पैनल के साथ आता है। यह 21:9 के अल्ट्रावाइड एस्पेक्ट रेशियो और 5120 x 2160 रेजॉल्यूशन के साथ शानदार विजुअल अनुभव देता है। इसमें डुअल मोड दिया गया है, जिससे यूजर 165Hz के हाई रिफ्रेश रेट और WFHD मोड के बीच आसानी से स्विच कर सकता है। ओएलईडी पैनल होने की वजह से इसका रिस्पॉन्स टाइम बेहद तेज 0.03ms है, जो प्रोफेशनल और कॉम्पिटिटिव गेमिंग के लिए इसे खास बनाता है।

दूसरा बड़ा आकर्षण 27 इंच का GM9 मॉडल है, जिसे दुनिया का पहला 5K मिनी एलईडी गेमिंग मॉनिटर बताया जा रहा है। आमतौर पर मिनी एलईडी पैनल में ब्लूमिंग या हेलो इफेक्ट की समस्या होती है, लेकिन एलजी का दावा है कि उसने इस मॉनिटर में बेहतर ब्लूमिंग कंट्रोल तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसमें एलईडी के बीच गैप को कम करने वाली खास तकनीक दी गई है, जिससे न सिर्फ ब्राइटनैस काफी ज्यादा मिलती है बल्कि डार्क सीन में भी डीप ब्लैक और ज्यादा सटीक डिटेल्स नजर आती हैं।

एलजी का यह कदम साफ दिखाता है कि कंपनी गेमिंग और प्रीमियम डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। CES 2026 में इन मॉनिटरों के फीचर्स और कीमतों को लेकर और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है, जिनका इंतजार अब दुनियाभर के गेमर्स और टेक लवर्स को है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *