महाशिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने रणकेश्वर मंदिर में टेका माथा
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal और पंजाब प्रभारी Manish Sisodia ने हलका धूरी के गांव रणीके स्थित श्री रणकेश्वर मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच दोनों नेताओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर देश की खुशहाली, अमन-शांति और आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना की गई। उन्होंने कामना की कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में सौहार्द, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहे।
महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
