बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही ‘मर्दानी 3’ की शुरुआत, पहले दिन रानी मुखर्जी की फिल्म ने की इतनी कमाई

MARDANI-2
Share this post

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी स्टारर कॉप ड्रामा फिल्म ‘मर्दानी 3’ को 30 जनवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और रिलीज से पहले ही इसे लेकर अच्छी चर्चा देखने को मिल रही थी। फिल्म क्रिटिक्स ने भी कहानी और रानी मुखर्जी के दमदार अभिनय की जमकर तारीफ की और सकारात्मक रिव्यू दिए।

हालांकि, हर तरफ से सराहना मिलने के बावजूद ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कोई बड़ी कमाल नहीं दिखा पाई। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे पर करीब 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा उम्मीद से कम माना जा रहा है, जिसके चलते निर्माताओं की चिंता बढ़ती नजर आ रही है।

रानी मुखर्जी की यह कॉप ड्रामा फ्रेंचाइजी पहले भी अपने मजबूत कंटेंट के लिए जानी जाती रही है, लेकिन तीसरे भाग की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रही है। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है और शनिवार व रविवार को फिल्म की कमाई डबल डिजिट तक पहुंचने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ को लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। ऐसे में आने वाले दिनों की कमाई इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस भविष्य के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। अब सभी की नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि फिल्म रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *