इंजरी से जूझ रहे मार्क वुड एशेज सीरीज से बाहर, इंग्लैंड ने मैथ्यू फिशर को टीम में किया शामिल

Untitled-2

एशेज सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मार्क वुड चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मैथ्यू फिशर को टीम में शामिल किया है।

ईसीबी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि मार्क वुड इंजरी की वजह से एशेज नहीं खेल पाएंगे और रिहैबिलिटेशन के लिए स्वदेश लौटेंगे। वह ईसीबी की मेडिकल टीम के साथ मिलकर अपनी रिकवरी पर काम करेंगे।

वुड ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पर्थ में खेले गए एशेज के पहले टेस्ट में वापसी की थी, लेकिन घुटने की समस्या के कारण वह केवल 11 ओवर ही गेंदबाजी कर सके। इसके बाद वह ब्रिसबेन में खेले गए दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए। उम्मीद थी कि वह एडिलेड या मेलबर्न में वापसी करेंगे, लेकिन अब चोट की वजह से उन्हें पूरी सीरीज छोड़नी पड़ी है।

35 वर्षीय वुड का करियर लगातार चोटों से प्रभावित रहा है। उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि उम्र बढ़ने के साथ उनका शरीर पहले जैसा नहीं रहा और 145 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करना अब उनके लिए चुनौती बन चुका है। यदि वह टी20 विश्व कप 2026 तक फिट नहीं हो पाते, तो उनकी अंतरराष्ट्रीय वापसी मुश्किल हो सकती है।

वुड की जगह टीम में शामिल किए गए मैथ्यू फिशर अब तक इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक टेस्ट खेल चुके हैं। 28 वर्षीय फिशर ने 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन टेस्ट में एक विकेट हासिल किया था।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी चोट की वजह से एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed