Motorola Edge 50 पर भारी छूट, Amazon पर 8,600 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका

Untitled-2
Share this post

अगर आप Motorola का मिड-रेंज स्मार्टफोन Edge 50 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिससे इसे लॉन्च प्राइस के मुकाबले काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 50 Price & Offers

Amazon पर Motorola Edge 50 का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल 20,850 रुपये में लिस्ट है। इसके अलावा DBS बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 7.5 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 1,500 रुपये) मिल रहा है। इस बैंक ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत 19,350 रुपये हो जाती है।

Motorola Edge 50 को अगस्त 2024 में 27,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस लिहाज से अब यह स्मार्टफोन 8,649 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 19,650 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है, हालांकि एक्सचेंज का लाभ पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।

Motorola Edge 50 Specifications

Motorola Edge 50 में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 5 की सुरक्षा दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 Accelerated Edition प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट), 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP का टेलिफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

साथ ही यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा फोन को MIL-STD-810H ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है, जो इसे मजबूती और टिकाऊपन प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *