गुरु रविदास जयंती पर पंजाब को बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण और हलवारा टर्मिनल का उद्घाटन

pm--modi
Share this post

संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोपहर करीब 3:45 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां एयरपोर्ट का नया नाम ‘श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट, आदमपुर’ औपचारिक रूप से अनावरण करेंगे। यह पहल महान संत और समाज सुधारक गुरु रविदास जी के प्रति सम्मान और उनकी शिक्षाओं को समर्पित मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार गुरु रविदास जी की समानता, करुणा और मानवीय गरिमा पर आधारित विचारधारा आज भी भारतीय समाज को दिशा देती है। उनके नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण सामाजिक समरसता और सम्मान के संदेश को और मजबूत करेगा।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी लुधियाना जिले में स्थित हलवारा एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे। यह टर्मिनल पंजाब के लिए एक नए एविएशन गेटवे के रूप में उभरेगा, जिससे लुधियाना और आसपास के औद्योगिक व कृषि क्षेत्रों की हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। हलवारा पहले से ही एक महत्वपूर्ण भारतीय वायुसेना स्टेशन के रूप में जाना जाता है और अब सिविल एन्क्लेव के रूप में इसका विकास क्षेत्रीय विकास को गति देगा।

लुधियाना के पुराने एयरपोर्ट पर सीमित रनवे के कारण केवल छोटे विमानों का संचालन संभव था। बढ़ती यात्री संख्या और बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत को देखते हुए हलवारा में नए सिविल एन्क्लेव का विकास किया गया है, जहां लंबा रनवे ए320 जैसे बड़े विमानों के संचालन में सक्षम है। इससे पंजाब की हवाई सेवाओं में नया विस्तार देखने को मिलेगा।

प्रधानमंत्री के सतत और पर्यावरण-संवेदनशील विकास के विजन के अनुरूप इस नए टर्मिनल भवन में हरित और ऊर्जा-कुशल सुविधाओं को विशेष रूप से शामिल किया गया है। इसमें एलईडी लाइटिंग, इंसुलेटेड रूफिंग, रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम, सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा लैंडस्केपिंग के लिए रिसाइकल पानी का उपयोग किया गया है।

टर्मिनल भवन का आर्किटेक्चरल डिजाइन पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ पंजाब की विशिष्ट पहचान और सांस्कृतिक झलक का अनुभव मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *