31 मार्च को सरकारी लेन-देन के लिए खुली रहेंगी बैंक शाखाएं, रिजर्व बैंक का निर्देश

RBI
Share this post

भारतीय रिजर्व बैंक ने देशभर के सभी बैंकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सरकारी कामकाज से जुड़ी उनकी सभी शाखाएं 31 मार्च 2026 को आम जनता के लिए खुली रखी जाएं। इस निर्णय का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सरकारी प्राप्तियों और भुगतानों से जुड़े सभी लेन-देन का समय पर और सटीक हिसाब सुनिश्चित करना है।

यह निर्देश केंद्र सरकार के अनुरोध पर जारी किया गया है। दरअसल वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंतिम दिन 31 मार्च को पड़ रहा है, जो महावीर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित है। ऐसे में सरकारी वित्तीय लेन-देन में किसी प्रकार की बाधा न आए और सभी भुगतान तथा प्राप्तियां इसी वित्तीय वर्ष में दर्ज हो सकें, इसके लिए सरकारी लेन-देन से जुड़े बैंकों को अपनी शाखाएं खुली रखने को कहा गया है।

रिजर्व बैंक के इस फैसले से सरकारी विभागों, एजेंसियों और लाभार्थियों से जुड़े भुगतान और राजस्व संग्रह की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रह सकेगी। इससे वित्तीय वर्ष के समापन के दौरान होने वाले महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों में किसी तरह की देरी नहीं होगी और लेखा-जोखा समय पर पूरा किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *