निर्यात प्रोत्साहन मिशन के तहत ब्याज सहायता पर आरबीआई के दिशा-निर्देश जारी

RBI

भारतीय रिजर्व बैंक ने निर्यात प्रोत्साहन मिशन यानी ‘निर्यात प्रोत्साहन’ के तहत प्री और पोस्ट-शिपमेंट निर्यात ऋण पर ब्याज सहायता देने को लेकर परिचालन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आरबीआई ने कहा है कि केंद्र सरकार ने इस ब्याज सहायता योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया है, जिसका उद्देश्य निर्यातकों को सस्ती वित्तीय मदद उपलब्ध कराकर देश के निर्यात को बढ़ावा देना है।

केंद्रीय बैंक के अनुसार, इस योजना से जुड़ी विस्तृत परिचालन निर्देश विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा अधिसूचित किए जा चुके हैं। आरबीआई ने सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, सहकारी बैंकों और अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे इस योजना का लाभ केवल पात्र निर्यातकों को ही दें और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

आरबीआई का मानना है कि इस पहल से निर्यातकों की लागत में कमी आएगी और वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed