67 सबसे स्टाइलिश हस्तियों की वैश्विक सूची में शामिल हुए शाहरुख खान, फिर साबित किया स्टाइल आइकॉन का दबदबा

sharuk-khan

60 साल की उम्र में भी शाहरुख खान एक के बाद एक बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के बाद अब किंग खान ने एक और ग्लोबल अचीवमेंट अपने नाम की है। प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क टाइम्स ने वर्ष 2025 की दुनिया की 67 सबसे स्टाइलिश हस्तियों की सूची जारी की है, जिसमें शाहरुख खान भी शामिल हैं।

बॉलीवुड का बादशाह कहलाने वाले शाहरुख खान समय-समय पर साबित करते आए हैं कि वे सिर्फ सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक वैश्विक स्टाइल आइकॉन भी हैं। इस प्रतिष्ठित सूची में उनके साथ अंतरराष्ट्रीय सितारे सबरीना कारपेंटर, डोएची, विवियन विल्सन, निकोल शेर्जिंगर, वाल्टन गैंगस, जेनिफर लॉरेंस, शाई गिलजियस अलेक्जेंडर, कोल एस्कोला और नोआ वाइल जैसी दिग्गज हस्तियां भी शामिल हैं।

शाहरुख खान ने इस खास सूची में जगह अपने क्लासिक और रॉयल लुक के कारण बनाई है। उन्होंने भारतीय डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की शानदार कारीगरी वाली पोशाक पहनी थी, जिसमें भारतीय सौंदर्य का वैश्विक अंदाज खूबसूरती से नजर आया। उनके ‘K’ अक्षर वाले क्रिस्टल जड़े पेंडेंट ने उनके पूरे लुक में और भी एलिगेंस जोड़ दिया।

शाहरुख खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। पठान के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर शाहरुख खान के साथ मिलकर बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं।

शाहरुख का यह नया सम्मान एक बार फिर साबित करता है कि वे न सिर्फ बॉलीवुड के किंग हैं, बल्कि ग्लोबल स्टाइल के भी बादशाह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed