जेलर 2 में शाहरुख खान की एंट्री से बढ़ा फैंस का उत्साह, रजनीकांत के करीबी दोस्त के रोल में आएंगे नजर

JILAR--2
Share this post

शाहरुख खान की फिल्मों का इंतजार फैंस हमेशा बेसब्री से करते हैं और अब उनके चाहने वालों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। चर्चाएं तेज हैं कि बॉलीवुड के किंग खान सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ में एक अहम किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। ‘किंग’ के अनाउंसमेंट के बाद शाहरुख के इस नए प्रोजेक्ट की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि यह सिर्फ एक साधारण कैमियो नहीं होगा, बल्कि शाहरुख का किरदार कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जेलर 2’ में शाहरुख खान रजनीकांत के बेहद करीबी दोस्त के रोल में दिखाई देंगे। यह ऐसा किरदार होगा जिस पर रजनीकांत का किरदार आंख मूंदकर भरोसा करता है। पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ‘जेलर 2’ को और भी बड़े स्तर पर बना रहे हैं और यही वजह है कि फिल्म में कई स्टार कैमियोज की चर्चा जोरों पर है। शाहरुख खान के अलावा विजय सेथुपति के भी फिल्म में कैमियो करने की खबर है। इसके साथ ही विद्या बालन, बालाकृष्णा, नागार्जुन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े नामों के शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख के कैमियो की जानकारी सबसे पहले मिथुन चक्रवर्ती की ओर से सामने आने की चर्चा है।

‘जेलर 2’ का निर्देशन नेलसन दिलीपकुमार कर रहे हैं और माना जा रहा है कि यह फिल्म हाईवोल्टेज एक्शन और दमदार ड्रामा से भरपूर होगी। साल 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत स्टारर ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था। इसी सफलता के बाद इसके सीक्वल से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। अब अगर शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार की एंट्री होती है तो ‘जेलर 2’ का क्रेज नई ऊंचाइयों पर पहुंचना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *