केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम

CM-UK
Share this post

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त और निर्णायक कदम के रूप में देखा जा रहा है। यह बजट लोकल से ग्लोबल की सोच को मजबूती देते हुए समावेशी विकास का स्पष्ट संदेश देता है और रिफॉर्म से परफॉर्म की ओर बढ़ते भारत की सशक्त तस्वीर पेश करता है।

केंद्रीय बजट में देश की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संतुलित विकास पर जोर दिया गया है। विशेष रूप से पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए युवाओं के लिए अवसर सृजन, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना के विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह बजट न केवल आर्थिक मजबूती का खाका पेश करता है, बल्कि सामाजिक उत्थान और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी नई गति देता है। बजट 2026–27 यह संकेत देता है कि भारत अब नीतिगत सुधारों से आगे बढ़कर बेहतर प्रदर्शन और ठोस परिणामों की ओर अग्रसर है, जिससे देश की विकास यात्रा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *