विराट कोहली ने जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज, बोले– रोहित और मैं टीम के लिए करना चाहते हैं कुछ खास

Untitled-6

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। पुरस्कार मिलने के बाद कोहली ने दिल छू लेने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि वह और रोहित शर्मा लंबे समय से टीम के लिए खेल रहे हैं और दोनों का लक्ष्य भारत के लिए कुछ खास करना है।

कोहली ने बताया कि इस सीरीज में उन्होंने वह फॉर्म वापस पाया है जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी। कोहली ने घरेलू वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो शतक और एक अर्धशतक सहित 302 रन बनाए, वह भी 151 की औसत से। भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाकर अपनी फॉर्म का संकेत दिया था। कोहली ने कहा कि वे दोनों केवल वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए 2027 विश्व कप खेलने का लक्ष्य रखते हैं।

‘मैंने पिछले 2-3 साल में ऐसा नहीं खेला था’
विराट कोहली ने कहा—
“मैं बहुत खुश हूं कि इस सीरीज में मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ी कर पाया। पिछले 2-3 साल में मैंने ऐसा प्रदर्शन नहीं किया था। जब मैं बीच में इस तरह बैटिंग करता हूं तो टीम को काफी फायदा मिलता है और मुझे भी आत्मविश्वास मिलता है कि किसी भी स्थिति को संभाल सकता हूं।”

61 गेंद बाकी रहते भारत की धमाकेदार जीत
तीसरे और निर्णायक वनडे में कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी ने साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर ला दिया। इसके बाद यशस्वी जायसवाल का नाबाद 116 रन भारत को 61 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से बड़ी जीत दिलाने में अहम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *