यश की ‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर हुआ वायरल, जनवरी को मिल सकता है फैंस को बड़ा सरप्राइज

tt

साउथ के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है और इसी बीच मूवी का नया पोस्टर सामने आ गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर सामने आते ही यश के चाहने वाले खुशी से झूम उठे हैं और सोशल मीडिया पर इसे जमकर शेयर किया जा रहा है।

काफी समय से फिल्म के टीजर को लेकर चर्चाएं चल रही थीं और अब नए पोस्टर ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है। पोस्टर में साफ संकेत दिया गया है कि जनवरी को कुछ खास होने वाला है। खास बात यह है कि इसी दिन यश का जन्मदिन भी है, ऐसे में फैंस को पूरी उम्मीद है कि इसी मौके पर ‘टॉक्सिक’ का टीजर या कोई बड़ा अपडेट रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि मेकर्स यश के बर्थडे को एक ग्रैंड सेलिब्रेशन में बदलने की तैयारी कर चुके हैं।

‘टॉक्सिक’ को लेकर बज पहले से ही हाई है, खासतौर पर इसकी दमदार स्टारकास्ट की वजह से। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसी कई बड़ी अभिनेत्रियां अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। दिसंबर 2025 से ही इन सभी फीमेल लीड्स के पावरफुल कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए जा चुके हैं, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

‘केजीएफ चैप्टर 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद से ही फैंस यश की बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब लगभग चार साल बाद यश ‘टॉक्सिक’ के जरिए सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। फिल्म को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी बेहद पॉजिटिव हैं और माना जा रहा है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 8 जनवरी को आने वाला अपडेट यश के फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed