उत्तर भारत में घना कोहरा और शीतलहर का कहर, दिल्ली समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट

cool mosam

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में घने से बहुत घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घना कोहरा बना रह सकता है, जबकि आज उत्तराखंड में कोल्ड डे की स्थिति रहने की उम्मीद है, इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है, मौसम एजेंसी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जबकि गुजरात और महाराष्ट्र में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed