पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

TN5-Bhopal130525082950

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें। नदियों के स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष कार्य करें। मंत्री श्री पटेल ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भारत सरकार से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री श्री पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना के प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य समय- सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने आवास प्लस सर्वे के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री ग्रामीण सड़क योजना में बनने वाली अंतर्राज्यीय और अन्तर्जिला सड़कों को बनाने में विशेष परिस्थितियों का आंकलन कर कार्य-योजना तैयार करें। सड़कें बनाने का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। बारिश के मौसम को देखते हुए सड़कों के मरम्मत का कार्य भी किया जाए, जिससे ग्रामीणजनों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मनरेगा में मजदूरी का भुगतान समय पर किया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा में किए जा रहे कार्यों की सूक्ष्मता से मॉनिटरिंग करें। मंत्री श्री पटेल ने पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवन निर्माण, मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना आदि विषयों पर जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक निर्देश दिए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *