बॉक्स ऑफिस पर छाई चिरंजीवी की ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’

बॉलीवुड की ‘धुरंधर’ के बाद अगर इस वक्त किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा हलचल मचा रखी है तो वह है साउथ सिनेमा की नई पेशकश ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’। तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी की यह फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत शुरुआत देखने को मिली है।
फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी है। मंगलवार को भी सिनेमाघरों में अच्छी भीड़ देखने को मिली, जिससे साफ है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती दो दिनों में ही फिल्म ने खुद को एक बड़ी हिट के रूप में पेश कर दिया है।
फेस्टिवल सीजन का मिला पूरा फायदा
आमतौर पर बड़ी फिल्में वीकेंड पर रिलीज की जाती हैं, लेकिन ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ को सोमवार, 12 जनवरी को सिनेमाघरों में उतारा गया। इसके पीछे खास वजह थी त्योहारों का मौसम। लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल जैसे बड़े त्योहारों के चलते लोगों की छुट्टियां और मूड दोनों ही फिल्म के पक्ष में रहे। यही कारण है कि वीकडे रिलीज होने के बावजूद फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली।
चिरंजीवी की दमदार मौजूदगी, फिल्म की कहानी और फेस्टिवल का माहौल मिलकर इसे बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। आने वाले दिनों में भी फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
