मुख्यमंत्री ने बेमेतरा के दाढ़ी और कुरा को दी करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने बेमेतरा प्रवास के दौरान नगर पंचायत दाढ़ी में एक सौ दो करोड़ रूपए से अधिक के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें दाढ़ी और कुरा के दो नये महाविद्यालय शामिल थे, जिनका भूमिपूजन मुख्यमंत्री के हाथों हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत दाढ़ी में पंचायत भवन और दाढ़ी क्षेत्र की बीस ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने भी संबोधित किया।
