मुख्यमंत्री ने भोरमदेव मंदिर पहुंचने वाले कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से की पुष्प वर्षा

cg-cm-28-7-25-4588233

सावन महीने के तीसरे सोमवार पर आज प्रदेश के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। सभी वर्ग के लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। दूर-दूर से कावड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर पहुंचने वाले कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी मौजूद थे।

यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्यमंत्री स्वयं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भोरमदेव पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने भोरमदेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री साय ने अमरकंटक से एक सौ इंक्यावन किलोमीटर की पदयात्रा कर भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करनी वाली पंडरिया विधायक भावना बोहरा को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बताया कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत भोरमदेव कॉरीडोर विकास के लिए एक सौ छियालीस करोड़ रूपए की परियोजना को मंजूरी दी गई है। उधर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रसिद्ध ज्वालेश्वर महादेव मंदिर में भी दूर-दूर से कावड़िए जलाभिषेक के लिए पहुंचे। ’बोल बम’ और ’हर हर महादेव’ के उद्घोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। वहीं, जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में सावन झूले का शुभारंभ हो गया है। महंत रामसुंदर दास से पूजा-अर्चना कर सावन झूले की शुरूआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed