चिराग पासवान का बड़ा बयान : कांग्रेस में अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं, नवरात्रि में होगा NDA में सीटों का बंटवारा

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इतनी हिम्मत ही नहीं है कि वह अकेले चुनाव लड़ सके।
चिराग ने बताया कि एनडीए में सीटों का बंटवारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर किया जाएगा। उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी केवल सम्मानजनक सीटों पर ही समझौता करेगी।
चिराग ने कहा – “किसी भी दल के लिए सम्मान से बड़ा कुछ नहीं होता। कोई भी पार्टी सम्मान से समझौता करके गठबंधन में नहीं रह सकती। हमारी पार्टी भी तभी समझौता करेगी जब उसे उसका उचित अधिकार मिलेगा।”
चिराग पासवान के इस बयान को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की सियासत में एनडीए की रणनीति और गठबंधन के समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।
