चुनावी सभाओं में एनडीए उम्मीदवारों को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील

Untitled-1jj

पटना। राज्य में चुनावी माहौल तेज़ होते ही एनडीए की जनसभाओं में जनता का उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभाओं के दौरान जनता से NDA गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।

चेरिया बरियारपुर से जदयू प्रत्याशी अभिषेक कुमार, बछवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र मेहता, बखरी (अ.जा.) से लोजपा (आर) प्रत्याशी संजय कुमार, मटिहानी से जदयू प्रत्याशी राज कुमार सिंह, तेघड़ा से भाजपा प्रत्याशी रजनीश कुमार, बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी कुंदन कुमार, साहेबपुर कमाल से लोजपा (आर) प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार, जमालपुर से जदयू प्रत्याशी नचिकेता मंडल, लखीसराय से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा, सूर्यगढ़ा से जदयू प्रत्याशी रामानंद मंडल, शेखपुरा से जदयू प्रत्याशी रणधीर कुमार सोनी तथा बरबीघा से जदयू प्रत्याशी डॉ. कुमार पुष्पंजय के लिए समर्थन जुटाया गया।

चुनावी मंच से संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के हित में निरंतर कार्य किया है। विकास कार्यों के साथ-साथ राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का माहौल स्थापित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन का लक्ष्य बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है।

सभाओं में बड़ी संख्या में महिलाओं समेत सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। जनसमर्थन से उत्साहित नेताओं ने मतदाताओं का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *