चुनाव से पहले बिहार को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पटना मेट्रो का शुभारंभ

svsfb


विधानसभा चुनावों की घोषणा से कुछ घंटे पहले बिहारवासियों को एक अहम तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो का औपचारिक शुभारंभ किया। मेट्रो की शुरुआत पाटली बस डिपो से की गई है। शुरुआती चरण में यात्री आईएसबीटी, जीरो माइल, और भूतनाथ स्टेशन के बीच सफर कर सकेंगे।

उद्घाटन किए गए रूट की लंबाई लगभग 4.3 किलोमीटर है, और फिलहाल मेट्रो 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। किराया संरचना के तहत आईएसबीटी से जीरो माइल तक का किराया 15 रुपये जबकि न्यू आईएसबीटी से भूतनाथ स्टेशन तक का किराया 30 रुपये तय किया गया है। इस प्रकार, पटना मेट्रो का न्यूनतम किराया 15 रुपये और अधिकतम 30 रुपये रखा गया है।

पटना मेट्रो का समय अभी जारी नहीं किया गया है। परिचालन शुरू होने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। अन्य शहरों के समय के आधार पर, मेट्रो ट्रेनों का समय सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed