जेपी गंगापथ का कोईलवर तक होगा विस्तार, नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगापथ के कोईलवर तक विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास कर दिया है। इस परियोजना के शुरू होने से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को यातायात और आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
सीएम ने कहा कि गंगापथ का विस्तार राज्य के विकास और बुनियादी ढांचे को नई दिशा देगा। इसके पूरा होने पर शहर में जाम की समस्या कम होगी और यात्रियों का सफर आसान होगा।
सरकार का दावा है कि इस परियोजना के तहत आधुनिक मानकों के अनुसार सड़क का निर्माण होगा, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यवसाय और पर्यटन को भी लाभ पहुंचेगा।
