त्योहारी सीजन में बीएसआरटीसी की सौगात, 20 सितंबर से चलेगी विशेष बस सेवा

download (4)

दिल्ली रूट पर 65 बसें, यात्रियों को 24 करोड़ की सब्सिडी

पटना: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने बड़ा ऐलान किया है। निगम 20 सितंबर से विशेष बस सेवा शुरू करने जा रहा है।

इस सेवा के तहत दिल्ली रूट पर कुल 65 बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों की जेब पर बोझ कम करने के लिए सरकार की ओर से लगभग 24 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी।

निगम का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती यात्रा सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed