पटना डेयरी प्रोजेक्ट का निरीक्षण, दुग्ध समितियों के विस्तार और उत्पादन बढ़ाने पर जोर

पटना डेयरी प्रोजेक्ट (सुधा), पटना का निरीक्षण किया और उसके बाद अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। निरीक्षण के दौरान उत्पादन इकाइयों, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली तथा दुग्ध संग्रहण एवं प्रसंस्करण से जुड़े विभिन्न चरणों का जायज़ा लिया गया।
समीक्षा बैठक में दुग्ध उत्पादक समितियों का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को इससे जोड़ने का निर्देश दिया गया, ताकि किसानों की आमदनी में वृद्धि हो सके और ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित हों। राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और प्रोसेसिंग क्षमता को आधुनिक तकनीक के साथ मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त, डेयरी परिसर में कार्यरत कर्मचारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और संतुलित वातावरण मिल सके और वे अधिक दक्षता के साथ कार्य कर सकें।
राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने तथा डेयरी सेक्टर के सतत विकास हेतु लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इन प्रयासों से न सिर्फ दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि प्रदेश में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
