पटना में बीजेपी की अहम बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद; पार्टी ऑफिस के बाहर संविदा कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

पटना | राजधानी पटना स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी बैठक चल रही है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। बिहार चुनाव से पहले इसे पार्टी की रणनीतिक बैठक माना जा रहा है।
वहीं, दूसरी ओर भाजपा कार्यालय के बाहर संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बैठक के बीच विरोध-प्रदर्शन ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है।
