पटना में मनाई गई स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती, स्मृति पार्क में प्रतिमा का हुआ अनावरण

G94gNySacAEfpax

पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती सोमवार को राजधानी पटना में पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राजेंद्र नगर स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्व. सुशील कुमार मोदी के योगदान को याद करते हुए उन्हें बिहार की राजनीति का एक मजबूत स्तंभ बताया। वक्ताओं ने कहा कि सुशील मोदी जी ने ईमानदार राजनीति, सामाजिक न्याय और विकास के लिए जीवनभर काम किया और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इसके बाद स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती के अवसर पर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में एक और श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जहां उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उनके जीवन तथा राजनीतिक यात्रा पर प्रकाश डाला गया।

दोनों कार्यक्रमों के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *