पटना में महागठबंधन की बड़ी बैठक, सीट बंटवारे पर मंथन

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में राजद, कांग्रेस और वामदलों के शीर्ष नेता मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक का मुख्य एजेंडा सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करना है।
जानकारी के अनुसार, महागठबंधन की कोशिश है कि सभी दलों के बीच जल्द सहमति बन जाए ताकि चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। तेजस्वी यादव ने बैठक से पहले कहा कि—
“महागठबंधन एकजुट है और बिहार की जनता बदलाव चाहती है। सीट बंटवारे पर सबकी सहमति से फैसला होगा।”
दूसरी ओर, कांग्रेस और वामपंथी दल भी अपने-अपने हिस्से को लेकर जोर दे रहे हैं। राजनीतिक हलकों का मानना है कि सीट बंटवारे में जरा भी असहमति रही तो इसका असर चुनावी रणनीति पर पड़ सकता है।
👉 अब सबकी निगाहें महागठबंधन की इस बड़ी बैठक पर टिकी हैं, जहां से चुनावी तैयारियों की दिशा तय होगी।
