बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार का वीडियो संदेश, बिहारवासियों से की खास अपील

yy

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक वीडियो संदेश जारी कर राज्यवासियों से विशेष अपील की है। संदेश में उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया और पिछले शासनकाल पर निशाना साधा।

वीडियो में नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले की परिस्थितियों में बिहारी कहलाना अपमान की तरह माना जाता था, लेकिन आज यह गर्व की बात हो गई है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने परिवार या किसी विशेष वर्ग के लिए नहीं, बल्कि समाज के हर तबके के लिए कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आप सभी ने 2005 से हमें सेवा करने का अवसर दिया। हमने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम किया। हमारी सरकार ने हिंदू-मुस्लिम, ऊंची जाति, पिछड़ा वर्ग, अति-पिछड़ा, दलित और महादलित—सभी वर्गों के हित में नीतियां लागू कीं।”

नीतीश कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया। राज्य में विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ रही और आज ‘बिहारी’ कहलाना सम्मान का विषय है।

उन्होंने दावा किया कि बिहार का सतत विकास केवल NDA सरकार की प्राथमिकता रही है और केंद्र व राज्य में गठबंधन सरकार होने से विकास की गति और तेज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *