बिहार मौसम बिग अपडेट : मूसलाधार बारिश से राहत, अब लौटेगी उमस भरी गर्मी

images (1)

पिछले कई दिनों से बिहार में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। पटना, बक्सर, छपरा, रक्सौल और बांका जैसे जिलों में शनिवार को तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा 36.6 मिमी बारिश छपरा में दर्ज की गई। पटना में कई इलाकों में जलजमाव हो गया, वहीं सीवान और वैशाली में ठनका गिरने की घटनाएं भी सामने आईं।

अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार में भारी बारिश की संभावना नहीं है। केवल हल्की से मध्यम बारिश ही होगी और धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

आज का मौसम (21 सितंबर)

  • बिहार में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं।
  • पटना और दक्षिण बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • उत्तर बिहार के जिलों में केवल हल्की फुहारें पड़ेंगी।
  • आसमान में आंशिक बादल रहेंगे और बीच-बीच में धूप निकलेगी।
  • बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।
  • दिन का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *