बिहार विधानसभा चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, जल्द होगी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

download

बिहार में विधानसभा चुनावी माहौल तेज हो गया है। चुनाव आयोग ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। अब अगले सप्ताह तक चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा होने की पूरी संभावना है।

आयोग के अधिकारियों ने बताया कि चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए पटना का दौरा किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति और लॉजिस्टिक संबंधी तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में आयोग को समय रहते चुनाव की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। गौरतलब है कि मतदाता सूची का ड्राफ्ट 1 अगस्त को जारी किया गया था, जिसके बाद आपत्तियों और संशोधनों पर विचार करते हुए अब अंतिम सूची प्रकाशित की गई है।

राजनीतिक दलों ने भी अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। जहां सत्ताधारी दल जनता के बीच विकास कार्यों और योजनाओं को मुद्दा बना रहा है, वहीं विपक्ष बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे सवालों को लेकर जनता के बीच जा रहा है।

अब सभी की नजरें आयोग की ओर टिकी हैं, जो जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा और राज्य में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed