बिहार विधानसभा चुनाव पहला चरण: 121 सीटों पर वोटिंग, 1314 उम्मीदवार मैदान में; इन हॉट सीटों पर टिकी नज़र

5

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों पर कुल 1314 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद होगी। कई हाई-प्रोफाइल नेता और नए चेहरे चुनाव मैदान में हैं, जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

इस चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से कई हॉट सीट मानी जाती हैं, जहाँ सियासी टक्कर बेहद रोचक है। आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव, बिहार के डिप्टी सीएम और BJP नेता सम्राट चौधरी, JDU विधायक अनंत सिंह, लोकगायिका मैथिली ठाकुर समेत कई दिग्गज नेताओं पर सबकी निगाहें हैं। इन बड़े नामों के कारण पहले चरण की चुनावी फिज़ा में खास उबाल देखने को मिल रहा है।

 पहले फेज की हॉट सीटें
1) रघुनाथपुर यह सीट इस चुनाव का बड़ा केंद्र बनी हुई है।
यहाँ से RJD ने मोहम्मद शाहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शाहाब को उतारा है।
JDU के विकास कुमार सिंह उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं।
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने राहुल कीर्ति सिंह को टिकट दिया है।

2) राघोपुर इस सीट पर विशेष फोकस है।
RJD के तेजस्वी यादव यहां से दोबारा मैदान में हैं।
NDA की ओर से सतीश यादव ताल ठोक रहे हैं।
जन सुराज के चंचल कुमार भी मैदान में हैं।

3) महुआ RJD ने मुकेश रौशन को उतारा है।
NDA की ओर से LJP (RV) के संजय सिंह दावेदार हैं।
जनशक्ति जनता दल के तेज प्रताप यादव भी मुकाबले में हैं।

4) तारापुर यहाँ डिप्टी सीएम और BJP नेता सम्राट चौधरी मैदान में हैं।
RJD ने अरुण कुमार साह को उम्मीदवार बनाया है।

5) लखीसराय डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा यहां से NDA प्रत्याशी हैं।
कांग्रेस के अमरेश कुमार उनसे मुकाबले में हैं।

6) गोपालगंज
NDA: सुभाष सिंह
कांग्रेस (महागठबंधन): ओमप्रकाश गर्ग
AIMIM: अनस सलाम भी मैदान में हैं।

7) अलीनगर (दरभंगा)
यह सीट अत्यधिक चर्चा में है।

BJP ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर को टिकट दिया है।
RJD से विनोद मिश्रा उम्मीदवार हैं।
जन सुराज के विप्लव चौधरी भी रेस में हैं।

8) गौरा बौराम RJD: अफजल अली खान
VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने अफजल का समर्थन किया है।
BJP ने मौजूदा विधायक की जगह उनके पति सुजीत कुमार सिंह को उतारा है।

9) दानापुर RJD: रीतलाल यादव (मौजूदा MLA)
BJP: पूर्व सांसद रामकृपाल यादव

10) मनेर RJD: भाई वीरेंद्र
NDA: जितेंद्र यादव

11) मोकामा जेल में बंद JDU विधायक अनंत सिंह
RJD की ओर से वीणा देवी मैदान में हैं, जो बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी हैं।

12) मुंगेर जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह अंतिम समय में BJP में शामिल हुए।
BJP ने कुमार प्रणय को उतारा।
RJD: अविनाश कुमार विद्यार्थी
इस सीट पर राजनीतिक समीकरणों में बड़ा उलटफेर देखा गया है।

पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है और शाम 5 बजे तक मतदान जारी रहेगा। परिणामों से आने वाले चरणों का रुझान काफी हद तक तय हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed