बेगूसराय में अमित शाह का हमला: “राहुल गांधी ने घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली”

download (2)

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं और बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला।

अमित शाह ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने बिहार में “घुसपैठिया बचाओ यात्रा” निकाली थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे राज्य में घर-घर जाकर लोगों को बताएं कि अगर महागठबंधन सत्ता में आया तो बिहार “घुसपैठियों से भर जाएगा।”

पीएम मोदी की तारीफ़
अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “मोदी जी दुनिया के ऐसे एकमात्र नेता हैं जो लगातार 24 साल तक कभी छुट्टी लिए बिना जनता की सेवा करते रहे हैं। वे हमेशा अपने से पहले देश, फिर पार्टी और कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हैं।” शाह ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ नेता गर्मी बढ़ते ही विदेश दौरे पर निकल जाते हैं, जबकि मोदी हमेशा देशहित में काम करते हैं।

एनडीए की मजबूती ज़रूरी
शाह ने कहा कि बिहार में एनडीए जितना मजबूत होगा, राज्य उतना ही समृद्ध और सुरक्षित बनेगा। उनका दावा है कि बिहार की मज़बूती सीधे भारत की मज़बूती से जुड़ी है।

विपक्ष पर आरोप
बेगूसराय में कार्यकर्ताओं से संवाद से पहले शाह ने डेहरी-ऑन-सोन में मगध-शाहाबाद क्षेत्र के 10 जिलों के नेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के “वोट चोरी” वाले कथित झूठे विमर्श का पर्दाफाश करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि विपक्ष सत्ता में आया तो बिहार में घुसपैठियों का दबदबा बढ़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed