मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की गाइडलाइंस जारी, पहली किस्त में 10 हजार की मदद

पटना। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार सरकार ने सोमवार को नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। अब इस योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं का जीविका दीदी समूह से जुड़ना अनिवार्य कर दिया गया है।
गाइडलाइंस के अनुसार योजना की शुरुआत में लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके बाद महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद रोजगार और स्वावलंबन के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
सरकार का दावा है कि इस योजना से महिलाओं को छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने, स्वरोजगार अपनाने और आर्थिक आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय जीविका दीदी समूहों के माध्यम से चयनित महिलाओं तक यह लाभ सीधे पहुंचाया जाएगा।
इस योजना से राज्य की लाखों महिलाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है।
