मोतिहारी में प्रियंका गांधी का हमला: भाजपा-जदयू पर खोखले दावों का आरोप

images (1)

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी पहुंचीं और एक जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने भाजपा और जदयू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव आते ही दोनों दल खोखले दावे करने लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज किसानों के पास खाद की कमी है और जीएसटी लागू कर उनकी कमर तोड़ दी गई है। प्रियंका ने कहा कि अब बिहार में बदलाव का समय आ गया है।

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी धर्म के नाम पर, तो कभी घुसपैठियों और आतंकवाद के नाम पर वोट मांगती है। लेकिन जब जनता ने उनके वादे याद दिलाने शुरू किए, तो इन्होंने वोट चोरी का रास्ता निकाल लिया।

जनसभा में प्रियंका ने बिहार सरकार से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से बिहार में सत्ता किसके हाथ में रही है और इन 20 वर्षों में महिलाओं के लिए क्या किया गया? उन्होंने 10 हजार रुपये देने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह राशि हर महीने दी जाएगी या एक बार ही। “क्या अब बिहार की जनता की कीमत सिर्फ 10 हजार रुपये रह गई है?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed