पटना के आईजीआईएमएस में जल्द शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, 100 बेड का दंत चिकित्सालय और 50 सीट वाले डेंटल कॉलेज की होगी स्थापना

bihar-8-7-25-4848520

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आज आईजीआईएमएस में क्षेत्रीय चक्षु संस्थान की विभिन्न नई सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया तथा एमएलसी नवल किशोर यादव भी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि इस नए क्षेत्रीय चक्षु संस्थान का उद्घाटन सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया था। उन्होंने कहा कि यहां इमरजेंसी सेवा में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, आंखों की जांच हेतु विभिन्न अत्याधुनिक उपकरण एवं दो अत्याधुनिक मॉडयूलर ऑपरेशन थिएटर का भी उद्घाटन कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत अत्याधुनिक ल्यूमरा-आई माइक्रोस्कोप का भी लोकार्पण किया गया, जिससे इमरजेंसी में आए हुए मरीजों को तत्काल ऑपरेशन की सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा लैब सर्विसेज का भी उद्घाटन किया गया है।

इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि आईजीआईएमएस में जल्द ही 100 बेड का दंत चिकित्सालय एवं 50 सीट वाले डेंटल कॉलेज की स्थापना होगी।

उन्होंने कहा कि आज इन सुविधाओं के अलावा दो अन्य सुविधाओं रेटिना सर्विसेज और ग्लूकोमा सर्विसेज का भी उद्घाटन कर दिया गया है। रेटिना सर्विसेज में 30 दिन के बच्चों से लेकर वृद्ध मरीजों तक का इलाज किया जा रहा है और यह अत्यंत गौरव का विषय है।

इसके अलावा ग्लूकोमा सर्विसेज में भी एक एक्स्ट्रा फील्ड ऐनालाइजर, इसपेकूलर माइक्रोस्कोप, अल्ट्रासाउंड मशीन का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि इन सभी सुविधाओं की अनुमानित लागत तकरीबन 10 करोड़ है। आने वाले दिनों में यहां सिटी स्कैन मशीन की भी स्थापना की जाएगी तथा नौ मॉडयूलर ऑपरेशन थिएटर का भी काम पूर्ण हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में रोबोटिक सर्जरी और 20 बेड के सीसीएम तथा 20 डायलीसिस यूनिट की स्थापना अगस्त महीने तक हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed