बिहार चुनाव: मुख्यमंत्री नीतीश ने एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में कई जिलों में रैलियाँ, जनता से भारी मतों से विजय दिलाने की अपील

Untitled-4

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज, खगड़िया जिले के अलौली और खगड़िया, बेगूसराय जिले के तेघड़ा तथा पटना जिले के मसौढ़ी में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभाएँ आयोजित की गईं।

मुख्यमंत्री नीतीश ने मंच से उपस्थित जनसमूह से अपील की कि एनडीए उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाकर प्रदेश में जारी विकास यात्रा को और गति दें।

चुनावी जनसभा में बड़ी संख्या में आमजन और महिलाओं की उपस्थिति देखने को मिली। लोगों के उत्साह और समर्थन के लिए नेताओं ने जनता का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले 20 वर्षों में समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारे और शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि विकास कार्यों की निरंतरता ने बिहार को नई दिशा दी है और आगे लक्ष्य है कि राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जाए।

जनसभाओं में विकास, सुशासन और स्थिर सरकार को लेकर एनडीए नेताओं ने जनता को आश्वस्त किया तथा अगले चरण के मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed