बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव, महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत

images (2)

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी सीधे 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे। कुल मिलाकर इस योजना के तहत 7,500 करोड़ रुपये की राशि राज्यभर की महिलाओं को दी जाएगी।

आत्मनिर्भरता की ओर कदम
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रत्येक परिवार की एक महिला को इस योजना से वित्तीय सहायता मिलेगी, ताकि वे कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई और अन्य लघु उद्यम शुरू कर सकें।

₹2 लाख तक मिलेगी अतिरिक्त मदद
योजना के तहत शुरुआत में दी गई ₹10,000 की किस्त के बाद, महिलाओं को उनके व्यवसाय की प्रगति और जरूरत के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जीविका समूह करेंगे क्रियान्वयन
इस योजना का संचालन जीविका स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से होगा। ये समूह न केवल राशि के वितरण में मदद करेंगे, बल्कि महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनके व्यवसाय को मजबूत बनाने का काम भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *