बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन जल्द करेगा सीएम उम्मीदवार का ऐलान, तेजस्वी यादव के नाम पर बनी सहमति

Untitled-1ggghh

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन (INDIA गठबंधन) की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद के चेहरे (CM Face) का औपचारिक ऐलान जल्द किया जाएगा, और सभी सहयोगी दल तेजस्वी यादव के नाम पर सहमत हो गए हैं।

महागठबंधन के भीतर पिछले कुछ हफ्तों से सीट बंटवारे और नेतृत्व को लेकर जारी चर्चाओं के बाद अब स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। बताया जा रहा है कि गठबंधन एकजुट होकर बिहार की जनता के सामने एक मजबूत विकल्प के रूप में उतरने की रणनीति पर काम कर रहा है।

जल्द होगा सीएम फेस और सीट शेयरिंग का ऐलान

गुरुवार (9 अक्टूबर) को महागठबंधन की बैठक में सीट बंटवारे और उम्मीदवारों की सूची पर गहन चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, 1-2 दिनों में औपचारिक घोषणा की जा सकती है। आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा,

महागठबंधन के सूत्रों के अनुसार, लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) लगभग 135 से 140 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पार्टी ने कांग्रेस को 50-52 सीटें देने की पेशकश की है, हालांकि कांग्रेस 70 सीटों की मांग पर अड़ी हुई है।
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन केवल 19 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी थी।

वामदलों और वीआईपी की मांगें

INDIA गठबंधन का एक अहम घटक दल भाकपा (माले) लिबरेशन है, जिसे इस बार 20-25 सीटें मिलने की संभावना है। हालांकि, पार्टी इस प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं है और 40 सीटों की मांग कर रही है। 2020 में भाकपा (माले) ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 12 सीटों पर जीत मिली थी।

वहीं, मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) भी गठबंधन का हिस्सा है और वह कम से कम 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है। सूत्रों के अनुसार, सहनी ने जीत मिलने पर उपमुख्यमंत्री पद की मांग भी रखी है।

एकजुटता का संदेश देना चाह रहा महागठबंधन

महागठबंधन के नेताओं का मानना है कि बिहार में जनता इस बार बदलाव चाहती है। इसी कारण गठबंधन यह कोशिश कर रहा है कि सभी दलों के बीच आपसी मतभेद खत्म कर एकजुटता का संदेश दिया जाए।
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन “युवा नेतृत्व, रोजगार और सामाजिक न्याय” के मुद्दों को प्रमुखता से चुनाव में उठाने की योजना बना रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा घोषित करने से विपक्षी एकजुटता का संदेश तो जाएगा ही, साथ ही युवा और रोजगार जैसे मुद्दों पर चुनावी फोकस भी तेज होगा। अब सबकी निगाहें महागठबंधन की औपचारिक घोषणा पर टिकी हैं, जो अगले कुछ दिनों में होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed