बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में 1218 प्रशिक्षु दरोगाओं का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न

G8C1rAYaQAAgjov

राजगीर। बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों का दीक्षांत परेड समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में 1218 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों ने अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव की शपथ ली।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीक्षांत परेड को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु अधिकारियों को पारदर्शिता, संवेदनशीलता, अनुशासन और सशक्त नेतृत्व के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल लोकतंत्र की रीढ़ है और जनता का विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा कि इन नवप्रशिक्षित अधिकारियों के शामिल होने से बिहार की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये अधिकारी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा करेंगे।

दीक्षांत समारोह के दौरान परेड, अनुशासन और प्रशिक्षण कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी और प्रशिक्षुओं के परिजन भी उपस्थित रहे।

जन सेवा और कानून-व्यवस्था के लिए पूरी तरह तैयार इन नए पुलिस अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed