बिहार में ‘मोन्था’ का असर: तीन दिनों तक अलर्ट, तेज बारिश-बिजली का खतरा

e

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में बारिश का दौर खत्म होने के बाद भी वातावरण में नमी बनी रह सकती है। इससे तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना जताई गई है। हालांकि नवंबर के पहले सप्ताह के अंत तक तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी होने पर पारा और नीचे जा सकता है तथा प्रदेश में शीतलहर जैसी परिस्थितियाँ भी विकसित हो सकती हैं। इसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

इस बीच, साइक्लोन ‘मोन्था’ के प्रभाव से बिहार में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। पटना और बक्सर में गुरुवार रात से ही लगातार बरसात हो रही है, जो शुक्रवार को भी कायम रही। मौसम विभाग ने भोजपुर, बेतिया, बक्सर और किशनगंज में अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है और अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट पर रहने को कहा है।


24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पटना सहित 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 65 किमी/घंटा तक की रफ्तार वाली तेज हवाएँ चल सकती हैं। विभाग ने तीन दिनों तक मौसम में खास बदलाव न होने की आशंका जताई है। साथ ही, बिजली गिरने और ठनका पड़ने का भी खतरा बताया है।
अनुमान है कि 3 नवंबर के बाद मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा।


तापमान में गिरावट के संकेत

चक्रवात के कारण हो रही लगातार वर्षा से तापमान में गिरावट की संभावना है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी देश नेपाल में भी ‘मोन्था’ का व्यापक असर देखा जा रहा है, बारिश हो रही है। जिसके चलते 26 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
इसके प्रभाव से बिहार में अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *