बिहार विधानसभा: राज्यपाल के अभिभाषण में माइक फेल, स्पीकर ने अफसरों को तलब किया; 24 घंटे में रिपोर्ट मांग

पटना।
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान माइक में अचानक गड़बड़ी आ गई। करीब 15 मिनट तक आवाज बंद रहने से सदन की कार्यवाही बाधित हुई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी सदस्य नाराज़ दिखे।
घटना को गंभीर मानते हुए विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार ने नीतीश सरकार के संबंधित अफसरों को तलब किया है। स्पीकर ने तकनीकी चूक पर 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्ट कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
