बिहार सरकार की नई पहल: मखाना किसानों को मिलेंगे उन्नत बीज

13f8daee-9018-4e08-b22c-cbad0d9cfe8d

आय बढ़ाने और उत्पादन को गति देने के लिए “स्वर्ण वैदेही” और “सबौर मखाना-1” किस्म उपलब्ध

पटना | किसानों की आय बढ़ाने और मखाना उत्पादन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए बिहार सरकार अब किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने जा रही है। सरकार की इस पहल से न सिर्फ़ राज्य का उत्पादन बढ़ेगा बल्कि विदेशी निर्यात में भी बढ़ोतरी होगी।

सरकार की योजना

  • एकीकृत बागवानी विकास मिशन (2025–27) के तहत मखाना अवयवों की योजना को स्वीकृति मिली।
  • किसानों को स्वर्ण वैदेही और सबौर मखाना-1 किस्म के बीज दिए जाएंगे।
  • नए DBT पंजीकृत किसानों को मिलेगा 75% तक अनुदान।
  • मखाना खेती की इकाई लागत: 0.97 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर।
  • किसानों को दो किस्तों में 72,750 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता।

बढ़ेगा उत्पादन और निर्यात

  • बिहार पहले से ही देश का सबसे बड़ा मखाना उत्पादक राज्य।
  • नई किस्मों से उत्पादन क्षमता और क्वालिटी दोनों बढ़ेंगी।
  • किसानों की आय में इज़ाफा और वैश्विक बाज़ार में बिहार की पकड़ और मज़बूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed