राष्ट्रीय राजमार्गों की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए IHMCL और राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के बीच समझौता

Untitled-2
Share this post

राष्ट्रीय राजमार्गों के संचालन में साइबर सुरक्षा और डेटा संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अंतर्गत आने वाली इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने आज राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी डिजिटल प्रणालियों को साइबर खतरों से सुरक्षित रखना और डेटा की अखंडता सुनिश्चित करना है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, इस समझौता ज्ञापन के तहत साइबर फॉरेंसिक, डिजिटल साक्ष्यों की विश्वसनीयता, अनुसंधान, प्रशिक्षण और परामर्श के क्षेत्रों में सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों में उपयोग की जा रही अत्याधुनिक तकनीकों को भी इस साझेदारी के दायरे में लाया जाएगा।

समझौते के तहत मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम, एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम जैसी प्रमुख हाईवे तकनीकों की साइबर सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा। साथ ही सुरक्षित डेटा भंडारण, नेटवर्क सुरक्षा और साइबर रेजिलिएंस को बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे डिजिटल हमलों के जोखिम को कम किया जा सके।

यह समझौता तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा और इसके माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों के डिजिटल इकोसिस्टम को अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद और भविष्य के लिए तैयार बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *