HSSC ग्रुप C भर्ती में बड़ा बदलाव, पदों की संख्या बढ़ी, अब 6 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। HSSC ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत निकाली गई ग्रुप C भर्तियों में बड़ा फेरबदल करते हुए पदों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने आवेदन प्रक्रिया की तारीख में भी बदलाव किया है, जिससे उम्मीदवारों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
आयोग की ओर से जारी संशोधित जानकारी के अनुसार अलग-अलग कैटेगरी में पदों की संख्या बढ़ाई गई है। HSSC चेयरमैन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि ग्रुप-2 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पदों की संख्या पहले 486 थी, जिसे अब बढ़ाकर 586 कर दिया गया है। वहीं ग्रुप-3 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पद 696 से बढ़कर 702 हो गए हैं। इसके अलावा ग्रुप-3 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या में भी बड़ा इजाफा किया गया है, जो पहले 173 थी और अब बढ़कर 260 हो गई है।
इसके साथ ही आवेदन की तारीखों में भी संशोधन किया गया है। पहले ऑनलाइन आवेदन 2 फरवरी 2026 से शुरू होने थे, लेकिन अब आयोग ने आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू करने का निर्णय लिया है। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिस को ध्यान से पढ़ें और सभी जरूरी जानकारी की पुष्टि कर लें, ताकि किसी तरह की गलती से बचा जा सके।
